BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 24, 2026, 4:32 pm
KHABAR : मनरेगा बचाने सड़क पर उतरी कांग्रेस, गरोठ-बोलिया में चौपाल का आयोजन कर दिखाया जनसमर्थन, मीनाक्षी नटराजन व महेंद्र गुर्जर की मौजूदगी में मज़दूरों के हक़ के लिए उठाई आवाज, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर

Share On:-

गरोठ। बोलिया में आयोजित “मनरेगा बचाओ चौपाल” कार्यक्रम पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गरिमामयी उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया, जिसमें नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। चौपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मजदूर साथियों, महिलाओं एवं युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता की और मनरेगा को मज़दूरों के लिए जीवनरेखा बताते हुए इसके संरक्षण का संकल्प लिया।

नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही मज़दूरों, किसानों और कमजोर वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी यह संघर्ष पूरी मजबूती से जारी रहेगा।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। आयोजकों ने सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सहभागिता से यह कार्यक्रम ऐतिहासिक और सफल रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE