नीमच। कांग्रेस सेवादल द्वारा रविवार को कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर मासिक ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि सेवादल द्वारा प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को नियमित रूप से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
आज के कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल जिला अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से किया गया, इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर सेवादल के जिला अध्यक्ष गजेंद्र यादव ने कहा कि आने वाले समय में इस कार्यक्रम को और अधिक व्यापक एवं संगठित रूप से आयोजित किया जाएगा, ताकि संगठन को मजबूती मिले और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जा सके।
कार्यक्रम में बृजेश मित्तल, अरविंद चोपड़ा, मोनू लॉक्स, जावेद दुर्रानी, ओम शर्मा, राकेश अहीर, इलियास कुरैशी, मुकेश कालरा, बेबी मेहरा, शमीदा मिर्जा, इकबाल कुरैशी, मनोहर अंब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, सेवादल कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।