नीमच। शहर के कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जिला अध्यक्ष तरुण बाहेती द्वारा ध्वजारोहण किया गया। साथ ही संविधान की रक्षा की शपथ ली गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर अनिल चौरसिया, रमेश जायसवाल, मुकेश कालरा,पृथ्वी सिंह वर्मा, मोनू लॉक्स, मनोहर अंब, बबली तंवर, बृजेश सक्सेना, गजेंद्र यादव, गोविंद पोरवाल, संजय पवार, नाथू सिंह राठौड़, इलियास कुरैशी और बड़ी संख्या में कांग्रेस जन मौजूद रहे। ध्वजा रोहण के बाद राष्ट्रीय गान हुआ।