BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 26, 2026, 11:23 am
KHABAR : नीमच में भव्य रूप से मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस, भारत माता की जय के नारों से गूंजा बीजेपी कार्यालय, जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने फहराया तिरंगा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय तपोभूमि में आज 77वां गणतंत्र दिवस उत्साह, उल्लास और देशभक्ति के साथ मनाया गया। पार्टी की जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने राष्ट्रध्वज फहराकर ध्वजारोहण किया। इसके बाद उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रीय गान गाकर संविधान और देश के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि संविधान हमारी लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि हमें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास की दिशा में निरंतर प्रगति का उल्लेख किया।

कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार, नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य हेमंत हरित, महेंद्र भटनागर सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। समारोह के दौरान “भारत माता की जय” के नारों से वातावरण गूंज उठा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE