मनासा। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी नीमच के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मनासा द्वारा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है।
यह धरना मनरेगा योजना की रक्षा, किसानों को फसल बीमा राशि दिलाने, यूरिया खाद की कालाबाजारी रोकने, किसानों को प्रतिदिन 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने एवं मतदाता सूची में कथित धांधली के विरोध में किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन 30 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को प्रातः 11.30 बजे बस स्टैंड, ग्राम पंचायत कंजार्डा पर आयोजित होगा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र के नागरिकों, कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धरने को सफल बनाने की अपील की है।