कंजार्डा। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस के सानिध्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मानसा एवं नगर कांग्रेस कमेटी कंजार्डा द्वारा आज कंजार्डा में भाजपा सरकार की मनरेगा और जनविरोधी नीतियों के विरोध में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम तहसीलदार मनासा को ज्ञापन सौंपकर सरकार की नीतियों पर आपत्ति जताई।
कार्यक्रम में मनासा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र श्याम सोनी, ब्लॉक प्रभारी राजू गरासिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राम प्रसाद कसेरा, पार्षद सत्तू, लक्ष्यकार राधेश्याम मालवीय, संजय राठौड़, कंजार्डा नगर अध्यक्ष देवीलाल पटेल, चौकड़ी अध्यक्ष रमेश धाकड़, अध्यक्ष बहादुर सिंह पवार, युवा अध्यक्ष बबलू धाकड़, मंडल अध्यक्ष दामू विजयवर्गी, बद्री पटेल, शिवचरण, सुरेश जैन, गोपाल चौधरी और मुकेश बसेरा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
साथ ही गांधी जी की पुण्यतिथि पर सभी कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।