BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 31, 2026, 11:34 am
KHABAR : नीमच जिले के रतनगढ़ में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, पढ़े संतोष गुर्जर की खबर 

Share On:-

रतनगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे डाक बंगला, रतनगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्रजमोहन वैष्णव ने की। कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा महात्मा गांधी के चित्र पर तिलक लगाकर माल्यार्पण करने से हुई। उपस्थित सभी कांग्रेसजनों ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर रामस्वरूप सोलंकी, मुजीब रहमान, मारू सर, गुलाम नबी साहब, ब्रजमोहन वैष्णव एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शंभू भाई चारण ने महात्मा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एवं उसके कार्यकर्ता सदैव गांधीजी के सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते आए हैं।

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में ज्ञापन-
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंभू भाई चारण ने बताया कि मनरेगा को कमजोर करने एवं हटाने के विरोध में भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम स्थानीय तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी परिवार, रतनगढ़ की ओर से भारी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में दिया गया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व पार्षद लखन भाटी ने किया, जबकि ज्ञापन का वाचन सुभाष व्यास द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं का आभार अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष राजू पठान ने व्यक्त किया।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे उपस्थित-
कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता धीरज व्यास, प्रभुभाई छपरिबंद, शब्बीर बोहरा सरकार, बैनीराम वर्मा, सोहनलाल शर्मा, नंदलाल कुमावत, पं. श्याम व्यास, जगदीश बैरागी, रतनदास बैरागी, ताजीम पठान, पूर्व पार्षद डॉ. कमल व्यास, प्रताप वर्मा, ओम राठौड़, जगदीश वर्मा, पूर्व अल्पसंख्यक संभाग महामंत्री मलकीत सिंह, नासिर खान, मेंघराज सोनी, सत्यनारायण तिवारी, नंदलाल भील, ताहेर राव बोहरा, जौहर गांधी, जाहिद अंसारी, नारायणदान चारण, बालचंद सोलंकी, किशन वर्मा, शफीक पठान, राजू डाबड़िया, परवेज अब्बासी, भास्कर सोलंकी, हमीद भाई, रामरतन पाटीदार, कमलेश राठौड़, राजू वर्मा, प्रदीप तिवारी, शुभम सोनी, नाथूलाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE