BREAKING NEWS
KHABAR : रतलाम में पहली बार होगा पोरवाल प्रीमियर.. <<     KHABAR : कर्मचारी चयन बोर्ड पर भविष्य से खिलवाड़ का.. <<     'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लझनों भरा रहेगा.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 1, 2026, 4:58 pm
NEWS : अमीरों का यार, गरीबों पर वार, बजट 2026 पर कांग्रेस का हमला, जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहित भावसार ने कहा- झूठ का पुलिंदा और पूंजीपतियों की कठपुतली है यह बजट, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर

Share On:-

प्रतापगढ़। जिला कांग्रेस प्रवक्ता मोहित भावसार ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026 पर तीखा हमला करते हुए इसे “अमीरों का यार, गरीबों पर वार” बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने का दस्तावेज नहीं, बल्कि भाजपा के चुनिंदा कॉर्पोरेट मित्रों को लाभ पहुंचाने का माध्यम है।

भावसार ने आरोप लगाया कि बजट में युवाओं के रोजगार को लेकर कोई ठोस प्रावधान नहीं है। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी दर लगातार बढ़ रही है, लेकिन सरकार ने न तो रिक्त पदों को भरने की बात की और न ही नए रोजगार सृजन को लेकर कोई स्पष्ट योजना प्रस्तुत की।

मध्यम वर्ग को लेकर उन्होंने कहा कि टैक्स स्लैब में मामूली बदलाव दिखाकर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है, जबकि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है।

किसानों के मुद्दे पर मोहित भावसार ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी देने पर सरकार की चुप्पी से उसका किसान-विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। किसानों की आय दोगुनी करने के वादे केवल जुमले बनकर रह गए हैं।

उन्होंने प्रतापगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि बजट में स्थानीय बुनियादी ढांचे और छोटे उद्योगों के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किया गया है। यह बजट केवल चुनावी राज्यों तक सीमित है, जबकि बाकी देश की अनदेखी की गई है।

अंत में मोहित भावसार ने कहा कि बजट 2026 दूरदृष्टि से विहीन और संवेदनहीन है। कांग्रेस पार्टी इस जनविरोधी बजट के खिलाफ जनता के बीच जाकर सरकार की नीतियों को उजागर करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE