BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेसियों ने भोपाल नगर निगम दफ्तर.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में शुरू हुआ चिकित्सा कक्ष,.. <<     KHABAR : पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन ने पुलिस सुरक्षा.. <<     KHABAR : महेश्वर में अहिल्या घाट की 80 फीट ऊंची.. <<     KHABAR : साइबर फ्राड मामले में बीजेपी नेता.. <<     BIG NEWS : लव जिहाद के कथित मामले को लेकर बजरंग दल का.. <<     KHABAR : सेगांव मंडल की मासिक बैठक में.. <<     एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर बड़ी.. <<     कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : 48 छात्राओं का हंगामा, छात्रावास अधीक्षिका.. <<     KHABAR : नवागत तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने किया तहसील.. <<     KHABAR : खाद और टोकन नहीं मिलने से फूटा गुस्सा,.. <<     NEWS : शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर जितेंद्र.. <<     KHABAR : भाजपा बूढ़ा मंडल की संगठनात्मक कामकाजी.. <<     BIG NEWS : सौहार्द की मिसाल बना कांडियाखेड़ा,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2026, 2:08 pm
BIG NEWS : एमपी में आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी पंजीयन शुरू, कांग्रेस ने साधा निशाना, किसानों को भुगतान समय पर मिले, सरकार वादा निभाए, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी का पंजीयन शुरू हो गया है। किसानों को 2585 क्विंटल दाम मिलेगा। 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन, किसान 7 मार्च तक पंजीयन करा सकेंगे। प्रदेश में कुल 3186 पंजीयन केन्द्र बनाए गए है। पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था है। ग्राम पंचायत और जनपद पंचायत कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्र पर और सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र पर की गई है


गेहूं खरीदी पर सियासत शुरू
कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने सरकार पर निशाना साधा है। कहा- पंजीयन शुरू करना अच्छी बात, लेकिन किसानों को भुगतान समय पर मिले। लागत के मुताबिक दाम नहीं मिल रहा है। सरकार वादा निभाए, फसलों का उचित मूल्य देने की मांग की है। किसान मेहनत कर रहा लेकिन सरकार की नियत पर सवाल उठ रहे हैं।


बीजेपी किसान हितैषी सरकार
बीजेपी प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने कहा- मप्र सरकार किसान हितैषी सरकार है। खुशहाल अन्नदाता सरकार का लक्ष्य है। इस बार भी खरीदी का लक्ष्य पूरा होगा। किसानों की आय बढ़ाने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE