पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देश पर अवैध शराब के उत्पादन, बिक्री व परिवहन पर सख्ती बरतने के आदेश दिए गए थे।इनके पालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन रविंद्र वर्मा के निर्देशन तथा अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) बिट्टू सहगल के मार्गदर्शन में सभी अनुविभागीय अधिकारियों व थाना प्रभारियों को कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए। इसी क्रम में चौकी सेगांव, थाना ऊन की पुलिस टीम ने ग्राम तीरी में अवैध शराब के ठिकाने पर धावा बोल दिया।
घटना का विवरण
दिनांक 06.02.2026 को चौकी सेगांव पर मुखबिर सूचना मिली कि ग्राम तीरी निवासी सीताराम अपने मकान के सामने टपरी में अवैध लिमड़ी शराब बना रहा है। सूचना पर तुरंत थाना प्रभारी ऊन निरीक्षक दिनेश सोलंकी व चौकी प्रभारी उनि गजेंद्र सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापा मारा।आरोपी सीताराम को पुलिस देखकर भागने में सफल रहा, लेकिन टपरी से 250 लीटर अवैध लिमड़ी शराब (मूल्य 25,000 रुपये) बरामद हुई।
इसे जप्त कर आरोपी सीताराम पिता सुखलाल निवासी मौरीपुरा, तीरी के खिलाफ थाना ऊन पर अपराध क्र. 41/26, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस टीम
एसडीओपी खरगोन रोहित लखारे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सोलंकी, चौकी प्रभारी उनि गजेंद्र सिंह चौहान, उनि लक्ष्मण सिंह राठौर, आरक्षक 306 विनोद, आरक्षक 213 कृष्णा मंडलोई, आरक्षक 78 सुरेश, आरक्षक 303 नानसिंग व आरक्षक 69 लोकेश का सराहनीय योगदान।