शहडोल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शबरी जयंती के अवसर पर 8 फरवरी को प्रस्तावित कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए शहडोल जिले के ने जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम गांधिया में की जा रही तैयारियों का जायजा लिया ब्यौहारी विधायक शरद जुगलाल कोल उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर की बेहतर साफ सफाई एवं मंदिर की रंगाई पुताई सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि ग्राम गांधिया में प्रस्तावित कार्यक्रम में शबरी माता की मूर्ति का अनावरण, हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण जैसे अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे इसके लिए सभी तैयारियां सुनिश्चित की जाए।
निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व काजोल सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवानी जैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।