BREAKING NEWS
KHABAR : कांग्रेसियों ने भोपाल नगर निगम दफ्तर.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में शुरू हुआ चिकित्सा कक्ष,.. <<     KHABAR : पुलिस पेंशनर्स एसोसिएशन ने पुलिस सुरक्षा.. <<     KHABAR : महेश्वर में अहिल्या घाट की 80 फीट ऊंची.. <<     KHABAR : साइबर फ्राड मामले में बीजेपी नेता.. <<     BIG NEWS : लव जिहाद के कथित मामले को लेकर बजरंग दल का.. <<     KHABAR : सेगांव मंडल की मासिक बैठक में.. <<     एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर बड़ी.. <<     कसरावद में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां तेज,.. <<     KHABAR : 48 छात्राओं का हंगामा, छात्रावास अधीक्षिका.. <<     KHABAR : नवागत तहसीलदार ऋषभ ठाकुर ने किया तहसील.. <<     KHABAR : खाद और टोकन नहीं मिलने से फूटा गुस्सा,.. <<     NEWS : शौर्य चक्र विजेता ब्रिगेडियर जितेंद्र.. <<     KHABAR : भाजपा बूढ़ा मंडल की संगठनात्मक कामकाजी.. <<     BIG NEWS : सौहार्द की मिसाल बना कांडियाखेड़ा,.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे संजय शर्मा, परिवार में शोक की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 7, 2026, 6:16 pm
KHABAR : गेहूं उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च तक, जिले में 77 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में बनाए गए पंजीयन केंद्र, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के लिए किसानों का पंजीयन 7 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक किया जाएगा। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में कुल 77 प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्थाओं में पंजीयन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
कृषकों से आग्रह है कि निर्धारित समयावधि में अपने नजदीकी प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था में संचालित पंजीयन केंद्र पर जाकर निःशुल्क पंजीयन कराएं। इसके अतिरिक्त कृषकों की सुविधा हेतु अधिकृत एमपी ऑनलाइन कियोस्क (कॉमन सर्विस सेंटर) एवं लोकसेवा केंद्रों के माध्यम से भी पंजीयन की व्यवस्था की गई है, जहां 50 रुपये प्रति पंजीयन निर्धारित शुल्क लिया जाएगा।
पंजीयन के समय कृषक भूमि संबंधी दस्तावेज (पावती), आधार कार्ड, समग्र आईडी, आधार से लिंक बैंक खाते की पासबुक तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से साथ लेकर आएं, ताकि पंजीयन प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला प्रशासन ने सभी कृषक बंधुओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए समय रहते अपना पंजीयन सुनिश्चित कराएं, जिससे समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE