BREAKING NEWS
SPECIAL: ना थकते, ना रुकते... #विराट_कोहली की तरह.. <<     BIG NEWS : प्रशासन में कसावट, जनता से जुड़ाव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति का 9वां.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     NEWS : माइंस बंद होने से हजारों परिवारों पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ नीमच परिसर में 25.. <<     BIG NEWS : बिजली पोल से गिरा लाइनमैन, गंभीर हालत में.. <<     KHABAR : नीमच में जनता के एसपी, केबिन छोड़.. <<     KHABAR : शिव महापुराण में गूंजा महामृत्युंजय.. <<     BIG NEWS : मंगलवाड़ पुलिस का बड़ा एक्शन, डूंगला रोड पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नगर परिषद ने नजूल भूमि पर बने अवैध निर्माण.. <<     KHABAR : अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की.. <<     KHABAR : ओडिशा में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृषि भूमि की.. <<     NEWS : नई रेल परियोजनाओं, स्टेशन विकास और यात्री.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 8, 2026, 3:55 pm
BIG NEWS : नीमच जिले में छात्रा की आत्महत्या पर भड़का आक्रोश, जवासा चौराहे पर चक्काजाम, परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप, सुसाइड नोट बना आधार, अब पुलिस कर रही मामले की गंभीरता से जांच, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

नीमच। नीमच सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम ढाबा में 17 वर्षीय छात्रा की आत्महत्या के मामले ने पूरे जिले को झकझोर कर रख दिया है। सुसाइड नोट छोड़कर कुएं में कूदकर जान देने वाली छात्रा के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित होकर रविवार को जवासा-भादवा माता चौराहा पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पारिवारिक प्रताड़ना से आहत होकर छात्रा ने यह कदम उठाया।

घर से हॉस्टल जाने का कहकर निकली थी छात्रा- 
मृतिका की पहचान अंजलि नायक (17) पिता दिनेश नायक निवासी ग्राम ढाबा के रूप में हुई है। अंजलि कक्षा 11वीं की छात्रा थी और मनासा नाके के समीप स्थित कोठी स्कूल के छात्रावास में रहकर अध्ययन कर रही थी। परिजनों के अनुसार अंजलि 3 फरवरी को हॉस्टल जाने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी सुराग नहीं मिलने पर सिटी थाना नीमच में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।

गांव के समीप कुएं में मिला युवती का शव- 
शनिवार दोपहर गांव के समीप स्थित एक कुएं में युवती का शव दिखाई दिया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान अंजलि के रूप में की। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

बड़ी मम्मी और बुआ कर रही थी प्रताड़ित- 
परिजनों का आरोप है कि अंजलि को उसकी बड़ी मम्मी और बुआ द्वारा लगातार विवाद कर मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी प्रताड़ना से आहत होकर अंजलि ने सुसाइड नोट में आरोपियों के नाम लिखते हुए आत्महत्या कर ली। परिजनों ने आरोप लगाया कि घटना के चार दिन बीत जाने के बावजूद नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, जिससे मजबूर होकर उन्हें चक्काजाम करना पड़ा।

जवासा चौराहा पर शव रखकर किया प्रदर्शन- 
रविवार को नीमच-मनासा रोड स्थित जवासा चौराहा पर शव रखकर किए गए चक्काजाम के कारण यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे और परिजनों से चर्चा कर उन्हें निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस के भरोसे के बाद परिजनों ने दोपहर करीब ढाई बजे चक्काजाम समाप्त किया।

दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करेंगे- 
नीमच सिटी थाना प्रभारी पुष्पा चौहान ने बताया कि मामला गंभीर एवं संवेदनशील है। मौके से प्राप्त सुसाइड नोट को जब्त कर लिया गया है और उसमें लिखे गए सभी तथ्यों की बारीकी से जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE