BREAKING NEWS
BIG REPORT : नो ड्रग्स की गूंज से गूंजा सांदीपनि.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : मिलावटी दूध पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा,.. <<     BIG REPORT : 150 नामांतरण प्रकरणों को मिली मंजूरी, नगर.. <<     REPORT : स्वच्छता पर कलेक्टर हिमांशु चंद्रा सख्त,.. <<     NEWS : चौराहों पर कमल का फूल स्थापित करने की.. <<     NEWS : पेपर लीक, छात्र हितों एवं शिक्षा व्यवस्था.. <<     BIG NEWS : पांच साल से फरार दुष्कर्म का आरोपी.. <<     BIG NEWS : 13 दिन बाद मेहरबान हुआ मानसून, मंदसौर में.. <<     KHABAR : शामगढ़ पुलिस के नशा मुक्ति अभियान की.. <<     KHABAR : भाजपा शक्ति केंद्रों की संयुक्त.. <<     KHABAR : भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     खरगोन में छात्र लाठीचार्ज के विरोध में.. <<     KHABAR : अन्नदाताओं के लिए सुनहरा मौका, बागवानी.. <<     खरगोन के कसरावद में कांग्रेस का हल्लाबोल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 9, 2026, 6:41 pm
KHABAR : कोज्या में आयोजित हुई मनरेगा बचाओ चौपाल, पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने उठाई गरीब, मजदूर और किसानों के अधिकारों की आवाज, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश एवं जिला कांग्रेस के मार्गदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा ग्राम कोज्या में मनरेगा बचाओ चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं तेलंगाना राज्य की कांग्रेस प्रभारी मीनाक्षी नटराजन ने गरीबों, मजदूरों और किसानों के अधिकारों की जोरदार पैरवी की।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा कांग्रेस शासनकाल में शुरू की गई महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में बदलाव कर गरीब और मजदूर वर्ग का शोषण किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका को भारतीय कृषि बाजार उपलब्ध कराने की नीति बनाकर देश के किसानों को बर्बाद करने का षड्यंत्र रचा जा रहा है। यदि अमेरिका की दलहन और तिलहन भारत में बिकेंगी, तो देश के किसान के सामने गंभीर संकट खड़ा हो जाएगा।

नीमच जिला कांग्रेस अध्यक्ष तरुण बाहेती ने मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार और विकास योजनाओं में आमजन की उपेक्षा को लेकर प्रदेश सरकार की आलोचना की। कार्यक्रम को पूर्व जनपद अध्यक्ष सत्यनारायण पाटीदार एवं पूर्व प्रत्याशी समंदर पटेल ने भी संबोधित किया।

कार्यक्रम से पूर्व ग्राम कोज्या के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मीनाक्षी नटराजन सहित कांग्रेस नेताओं का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE