BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2026, 1:54 pm
BIG NEWS : मंत्री नहीं बनने का छलका दर्द, 20 वर्ष मंत्री रहे गोपाल भार्गव ने विपक्ष के समय के त्याग को किया याद, बोले- दिग्विजय ने दिया था कांग्रेस में आने का ऑफर, पढे़ खबर

Share On:-

सागर। बीजेपी सरकार में 20 साल तक मंत्री रहे और पिछले 40 वर्षों से विधायक का वीआईपी प्रोटोकॉल ले रहे गोपाल भार्गव को मोहन कैबिनेट में जगह नहीं मिली है। गाहे बगाहे भार्गव मंत्री न बन पाने का दर्द बयां कर संगठन को अपनी वरिष्ठता का अहसास दिलाते रहते है। इसकी एक बानगी और सामने आई है,अब गोपाल भार्गव दिग्विजय सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल का हवाला देकर बोले कि मुझे खरीदने का प्रयास किया गया लेकिन मैं बिका नहीं।


आज के दौर में लोग 20 महीने भी नहीं टिक पाते
सागर में एक कार्यक्रम में गोपाल भार्गव ने कहा कि राजनीति में उपेक्षा किसी भी व्यक्ति को भीतर से तोड़ देती है। उन्होंने कहा, “अगर किसी व्यक्ति की बात सरकार नहीं सुनती, तो उसका मन टूट जाता है।” इसी भावनात्मक संदर्भ में उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने 20 साल तक लगातार कठिन परिस्थितियों को सहा है, जबकि आज के दौर में लोग 20 महीने भी नहीं टिक पाते। यह भी खुलासा किया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें एक बार कांग्रेस में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था।


यह माल टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं
“मैंने साफ कह दिया था कि यह माल टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं”। कहा कि उन्होंने हमेशा सिद्धांतों की राजनीति की और किसी भी प्रकार के राजनीतिक सौदे से खुद को दूर रखा। कहा- “मैंने पार्टी को जीवन दिया है,” कहते हुए उन्होंने यह भी संकेत दिया कि लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद अपेक्षित सम्मान न मिलना पीड़ा का कारण बनता है। उनका यह बयान सीधे तौर पर मंत्री नहीं बनाये जाने की पीड़ा की ओर इशारा करता है।


रहली विधानसभा से लगातार नौ बार के विधायक
उल्लेखनीय है कि गोपाल भार्गव सागर जिले की रहली विधानसभा से लगातार नौ बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा के सबसे वरिष्ठ नेताओं में उनकी गिनती होती है। वे पूर्व में लोक निर्माण विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास सहित कई महत्वपूर्ण विभागों के मंत्री रह चुके हैं।


हर जगह सिर्फ ब्राह्मणों को ही टारगेट
इससे पहले दिए गए एक बयान में उन्होंने कहा था कि “हर जगह सिर्फ ब्राह्मणों को ही टारगेट किया जा रहा है,” जिस पर प्रदेशभर में राजनीतिक और सामाजिक हलचल मच गई थी। आने वाले समय में उनके बयानों का पार्टी और प्रदेश की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE