नीमच। बहुजन समाज पार्टी नीमच द्वारा वीरांगना माता कंचनबाई मेघवाल के सम्मान में महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से कंचनबाई मेघवाल द्वारा 20 बालक-बालिकाओं का जीवन बचाने के प्रयास में दिए गए सर्वाेच्च बलिदान को शासकीय स्तर पर सम्मानित किए जाने की मांग प्रमुखता से रखी गई।
ज्ञापन में पार्टी ने मांग की कि पीड़ित परिवार को शासकीय नौकरी प्रदान की जाए, साथ ही उचित आर्थिक मुआवजा भी दिया जाए। कंचनबाई मेघवाल की शहादत की स्मृति में उनके ग्राम की आंगनवाड़ी में उनकी प्रतिमा स्थापित किए जाने की भी मांग की गई।
इसके अलावा, घटना में प्रभावित बच्चों को समुचित चिकित्सा सुविधा एवं उचित पोषण उपलब्ध कराने, भविष्य में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना की पुनरावृत्ति रोकने हेतु एक कुशल एवं प्रशिक्षित टीम के गठन तथा कंचनबाई मेघवाल को मरणोपरांत वीरता पुरस्कार दिए जाने की मांग शामिल रही।
इस अवसर पर ज्ञापन सौंपते समय माननीय आर.एस. कमांडर जॉन (प्रभारी, बसपा उज्जैन), माननीय माधोसिंह सिसोदिया (जिला प्रभारी), डॉ. डी.आर. करेशिया (जिला प्रभारी नीमच), राजकुमार सूर्यवंशी (जिला प्रभारी मंदसौर), राधेश्याम मेघवाल, कृष्णचंद्र नरेला (वरिष्ठ नेता), प्रेमचंद कलौशिया, छगन सिंह सिसोदिया (जिला महासचिव), कृष्णकांत वर्मा (जिला कोषाध्यक्ष मंदसौर), जगदीश लॉछ (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष), कैलाश चौधरी (विधानसभा अध्यक्ष मल्हारगढ़), श्याम भगोरी (जिला सचिव), कन्हैयालाल अचारी, देवीलाल गणेशपुरा, कनक बामनिया, देवीलाल कड़ी छोटी, अनिल गाड़ी लोहार, नक्ष सिसोदिया सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।