कंजार्डा। जिला कलेक्टर के आदेश के बाद भी जिले में देर रात्रि तक डीजे बजाए जा रहे है। जिला कलेक्टर ने बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगाया किन्तु इस का असर दिखाई नहीं दे रहा। रात्रि में भी डीजे फूल आवाज में बजाए जा रहे थे देर रात्रि में शादी समारोह में डीजे बजाए जा रहे थे वहीं जिम्मेदार कानो में रूई लगाए बैठे थे। पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार कानो में तेल डाले सो रहे थे डीजे देर रात्रि तक बजाए गए। प्रशासन को चाहिए कि डीजे वालो को सख्त हिदायद देना चाहिए। देर रात्रि तक डीजे बजाने पर विद्यार्थियों की पढ़ाई में व्यवधान उत्पन्न हो रहा वीथा। लेकिन क्या करे जब जिम्मेदार ही सोए हुए हो तो।जिला कलेक्टर ओर जिला पुलिस अधीक्षक को ऐसे लापरवाह जिम्मेदारों के विरुद्ध शक्त कार्यवाही करे ताकि निर्देशों का पालन किया जा सके।