नीमच। सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमिपूजन एवं 15 लाख की लागत से निर्मित डोम का लोकार्पण आज 11 फरवरी 2026 बुधवार को प्रातः 11.30 बजे नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार के मुख्य आतिथ्य एवं जिला पंचायत नीमच अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान की अध्यक्षता एवं जनपद पंचायत नीमच अध्यक्ष शारदा मदनलाल धनगर, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना खण्डेलवाल, भाजपा भादवामाता मण्डल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा, जनपद सदस्य प्रहलाद भट्ट, ग्राम पंचायत सावन सरपंच जितेन्द्रकुमार माली के विशिश्ट आतिथ्य में सावन बालाजी में सम्पन्न होगा।
सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग बनने से आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा वहीं डोम का सामुदायिक उपयोग कर ग्रामीणजन इसका लाभ उठा सकेंगे।