नीमच। गौ सेवा समिति नीमच गऊ सेवा दल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर शहर में घूम रहे गौवंश की अनिवार्य टैगिंग, बेसहारा नंदियों के लिए अलग गौशाला और गेहूं के सुखले के अवैध परिवहन पर रोक लगाने की मांग की है।समिति ने कहा कि बिना टैग के सड़कों पर घूम रहे गौवंश से दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में सभी गौवंश को टैग लगाकर मालिक की पहचान सुनिश्चित की जाए और लापरवाह गौपालकों पर कार्रवाई हो। बिना टैग वाले गौवंश को गौशाला भेजकर टैगिंग के बाद ही सुपुर्द करने का सुझाव भी दिया गया है।ज्ञापन में रबी सीजन के दौरान सुखले भूसे के भंडारण और जिले से बाहर अवैध परिवहन पर रोक, शासन स्तर पर खरीदी तथा गौपालकों को रियायती दर पर उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल है। समिति ने सड़कों पर गौवंश छोड़ने वालों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की मांग की है।