BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2026, 5:32 pm
KHABAR : यूपी के बाहुबली विधायक राजा भैया ने तोड़े मां शारदा मंदिर के नियम, मैहर में गर्भगृह में की शस्त्र पूजा, प्रतिबंध के बाद भी पुजारी को दी रायफल, पढे़ खबर 

Share On:-

मैहर। मैहर स्थित मां शारदा मंदिर में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां  उत्तर प्रदेश के बाहुबली  विधायक राजा भैया ने गर्भगृह में शस्त्र पूजा की। उन्होंने प्रतिबंध के बावजूद पुजारी को रायफल दी। 


दरअसल, लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर मैहर के मां शारदा देवी मंदिर में अस्त्र शस्त्र ले जाना प्रतिबंधित है। साथ ही गर्भगृह में भी प्रवेश करना मना है। लेकिन बाहुबली विधायक राजा भैया ने न केवल गर्भगृह में प्रवेश किया, बल्कि वहां शस्त्र पूजा भी की। हैरान करने वाली बात यह है कि पुजारी नितिन महाराज ने शस्त्र पूजा कराई। इस दौरान सुरक्षा में मौजूद पुलिस जवान और सुरक्षा गार्ड ने रोक टोक भी नहीं की। 


वीडियो 6 जनवरी का है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। राजा भैया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में इसे शेयर भी किया। जिसके बाद इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। इस घटना के बाद मंदिर क्षेत्र प्रभारी की लापरवाही भी सामने आई है। वहीं मैहर पुलिस के सुरक्षा इंतजामों की घोर अनदेखी उजागर हुई है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE