प्रतापगढ़। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रतापगढ़ ने दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी भवन पहुंचकर आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।
इंदिरा गांधी भवन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में देश के 8 राज्यों से नव निर्वाचित कांग्रेस जिला अध्यक्षों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा जनसेवा के लिए नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करना रहा।
इस दौरान माननीय नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दूरदर्शी, प्रेरणादायी और संगठनात्मक मार्गदर्शन ने उपस्थित नेताओं में नया उत्साह भरा। उनके विचारों और दिशा-निर्देशों से संगठन को जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिली।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह प्रशिक्षण अनुभव निश्चित रूप से संगठन को मजबूत करेगा और जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई गति देगा।