BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 10, 2026, 6:30 pm
KHABAR : महाकाल की शरण में फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी, श्री महाकालेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना, दर्शन के बाद कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी मंगलवार को एक बार फिर उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल के दर्शन, पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने बेटे की फिल्म की सफलता के लिए भगवान महाकाल से कामना की।


हिंदी फिल्मों के सदाबहार कलाकार सुनील शेट्टी की बाबा महाकाल के प्रति गहरी आस्था है। जिसके चलते वह आए दिन यहां आते रहते हैं। मंगलवार दोपहर को वह एक बार फिर उज्जैन पहुंचे और सीधे महाकाल मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने गर्भगृह के बाहर से पूजा अर्चना की। वहीं मंदिर समिति ने सुनील शेट्टी का स्वागत किया।


इसके बाद मीडिया से चर्चा में सुनील शेट्टी ने कहा कि अपने बेटे की फिल्म बॉर्डर 2 रिलीज होने से पहले बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने आया था और अब फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद आभार व्यक्त करने आया हूं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी ने कुछ दिन पहले सपरिवार महाकाल दर्शन कर फिल्म की सफलता के लिए प्रार्थना की थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE