नीमच। संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत कलेक्टर महोदय हिमांशु चन्द्रा के आदेशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय, जिला पंचायत अमन वैष्णव,डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी उप संचालक महोदय,सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग पराग जैन के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने हेतु जिले में विभिन्नि विभागों महिला एवं बाल विकास विभाग, स्कुल शिक्षा विभाग, जनजातिय कार्य विभाग,पंचायत एवं ग्रामीण विभाग,आयुष विभाग, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्साा विभागों के सहयोग से विशेष शिविरों के आयोजन किया जा रहा है।
स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन समय प्रातः 10.00 बजे से 04.00 बजे तक दिनांक 13.02.2026 को शासकीय चिकित्सालय जावद, दिनांक 16.02.2026 को रेडक्रास भवन जिला चिकित्सालय नीमच, दिनांक 18.02.2026 को शासकीय चिकित्सालय रतनगढ, दिनांक 20.02.2026 को शासकीय चिकित्सालय सिंगोली, दिनांक 23.02.2026 को रेडक्रास भवन जिला चिकित्सालय नीमच, दिनांक 25.02.2026 को शासकीय चिकित्सालय जीरन, दिनांक 27.02.2026 को शासकीय चिकित्सालय रामपुरा, दिनांक 05.03.2026 को शासकीय चिकित्सालय कुकडेश्वर एवं दिनांक 06.03.2026 को शासकीय चिकित्सालय मनासा में आयोजित किये जावेंगे। उक्त शिविरों में दिव्यांग व्यक्तियों में दिव्यांगता की पहचान कर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया जावेंगा।
उक्त शिविरों में विशेष रूप से स्कूलों में अध्यनरत बच्चों/आगंनवाडी केन्द्रों में पंजीकृत बच्चों/शलेयपूर्व बच्चों तथा शाला त्यागी/शाला आप्रवेशी बच्चों/बाल संप्रेक्षण गृहों में निवासरत बच्चों/छात्रावासों में निवासरत बच्चों में दिव्यांगता की शीघ्र पहचान एवं त्वरित दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया जावेंगा, जिससे की दिव्यांग व्यक्तियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा सकें। शिविरों में किराये में रियायत संबंधी रेल्वे् प्रमाण पत्र एवं बसपास भी जारी किये जावेंगें।
उक्त शिविरों हेतु ग्राम पंचायत सचिव/सरपंच/आंगनवाडी कार्यकर्ताओं/आशा कार्यकर्ताओं/स्कुलों शिक्षकों को व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक दिव्यांक व्यक्तियों को शिविर में स्क्रीनिंग एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवानें व लाने ले जाने हेतु निर्देशित किया गया हैा शिविरों में स्क्रींनिंग हेतु दिव्यांग व्यक्ति को आवश्यक दस्तावेज जैसे- 04 पोसपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड, समग्र आईडी की तीन-तीन फोटोकॉपी लाना आवश्यक हैं।