रतलाम। जिले के आलोट नगर व क्षेत्र के किसानों शासकीय भूमि से बेदखल करने तथा अर्थ दंड वसूली के न्यायालय तहसील द्वारा नोटिस दिए गए। नोटिस मिलते ही क्षेत्र के कई किसान तहसील कार्यालय नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। एसडीएम रचना शर्मा को ज्ञापन दिया ज्ञापन में बताया गया की सन 1947 से ही किसान शुगर मिल की जमीन पर कब्जा कर खेती कर रहे हैं यहां पर शुगर मिल प्रारंभ नहीं हुआ था तो महिदपुर के शुगर मिल में किसान गन्ने का उत्पादन कर देते थे लेकिन अचानक तहसील कार्यालय से भूमि को शासकीय मानकर बेदखल एवं अर्थ दंड के नोटिस दिए हैं वर्षों से जमीन पर खेती कर अपना घर चला रहे हैं हमें बेदखल नहीं किया जाए और यह जमीन हमारे नाम पर की जाए किसानों का कहना है कि कुछ किसानों के पास शुगर मिल की और शासकीय जमीन नहीं है उनकी निजी जमीन को भी शासकीय बात कर नोटिस दे दिए गए हैं इस दौरान क्षेत्र के कई किसान उपस्थित थे।