BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2026, 11:03 am
KHABAR : बढ़ते नशे के खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, आबकारी अधिकारी का फूंका पुतला, नशे के खिलाफ युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, पढे़ मनोज शुक्ला की खबर 

Share On:-

देवास। जिले के टोंकखुर्द में मध्य प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्देशानुसार प्रदेश में बढ़ते नशे के प्रचलन और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली के विरोध में टोंकखुर्द ब्लॉक युवा कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आबकारी विभाग के अधिकारी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।


प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ता नशे के खिलाफ एकजुट नजर आए। सभी ने संकल्प लिया कि क्षेत्र में फैल रहे अवैध नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विभाग की ढील के कारण युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है, जिससे सामाजिक वातावरण दूषित हो रहा है।


इस विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के साथ क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए। वरिष्ठ नेताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार और प्रशासन को इस गंभीर समस्या पर सख्त कदम उठाने चाहिए, अन्यथा आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE