BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2026, 12:21 pm
NEWS : वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2026 के तहत गोपाल नगर में महिलाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़।भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता सप्ताह (FLW) 2026 के अंतर्गत इस वर्ष के मुख्य विषय “KYC – सुरक्षित बैंकिंग की ओर पहला कदम” पर ग्राम पंचायत मानपुरा के अंतर्गत गोपाल नगर में स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं हेतु वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महिलाओं को KYC, CKYC एवं Re-KYC की प्रक्रिया तथा उसके महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा, डिजिटल भुगतान का सुरक्षित उपयोग, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव एवं सुरक्षित बैंकिंग व्यवहार पर भी जागरूक किया गया। वक्ताओं ने बताया कि समय पर KYC अपडेट कराना न केवल बैंकिंग सेवाओं के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक है, बल्कि यह वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव का भी एक प्रभावी माध्यम है।

इस अवसर पर RBI के जिला स्तरीय अधिकारी (DLO) सागर पवार, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर परेश टांक, RSETI निदेशक अमित चौधरी, FLC काउंसलर विष्णु दत्त, राजस्थान ग्रामीण बैंक शाखा प्रबंधक डिम्पल बागड़ी तथा CFL सेंटर मैनेजर शिवलाल बलई उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने महिलाओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनने, डिजिटल सेवाओं का सुरक्षित उपयोग करने तथा बैंकिंग सुविधाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में महिलाओं की शंकाओं का समाधान किया गया तथा सुरक्षित, जागरूक एवं आत्मनिर्भर बैंकिंग व्यवहार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE