नीमच। श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच (म.प्र.) में 02 दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 10 एवं 11 फरवरी 2026 को किया जा रहा है। कार्यशाला का विषय “संगीत, संस्कृति एवं शैक्षणिक नवाचार” रखा गया है।
यह कार्यशाला मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग, भोपाल के संरक्षण में आयोजित होगी। कार्यक्रम के प्रधान संरक्षक डॉ. एस.के. अनिजवाल (प्रधान संरक्षक अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा उज्जैन), जबकि संरक्षक के रूप में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालनी संरक्षक एवं प्राचार्य मार्गदर्शन द कार्यशाला में मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में डॉ. पामिल मोदी ( मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर) एवं अभय मानके (संगीत साधक, इंदौर) अपनी विशेष प्रस्तुतियाँ देंगे। आयोजन का दायित्व महाविद्यालय के संगीत विभाग द्वारा निभाया जा रहा है।
कार्यशाला का उद्देश्य संगीत एवं संस्कृति से जुड़े शैक्षणिक और शोधात्मक विषयों पर विमर्श, विद्यार्थियों में संगीत की समझ एवं रचनात्मकता का विकास, तथा पारंपरिक व आधुनिक संगीत शैलियों का आदान-प्रदान करना है।
कार्यक्रम में शोधार्थी, शिक्षक, स्नातक/स्नातकोत्तर विद्यार्थी एवं संगीत प्रेमी भाग ले सकेंगे। सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। पंजीयन शुल्क शोधार्थी/शिक्षक/अन्य के लिए ₹400 तथा स्नातक/स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए ₹200 निर्धारित किया गया है।
महाविद्यालय प्रशासन ने संगीत साधकों एवं विद्यार्थियों से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर कार्यक्रम को सफल रहा कार्यक्रम के पश्चात आभार डॉक्टर प्रतिभा कालानी संरक्षण प्राचार्य के द्वारा किया गया।