BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2026, 1:16 pm
NEWS : चित्तौड़गढ़ में 22 से 24 फरवरी तक विशाल निःशुल्क दिव्यांग कृत्रिम अंग एवं उपकरण वितरण शिविर, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहयोग से 22 से 24 फरवरी 2026 तक चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय स्थित जैन गुरूकुल/धर्मशाला परिसर में 12वां विशाल निःशुल्क दिव्यांग कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण एवं उपकरण वितरण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का आयोजन भारत विकास परिषद, महाराणा प्रताप चित्तौड़गढ़ चेरिटेबल ट्रस्ट तथा भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर (जयपुर फुट) के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।


शिविर में दुर्घटना में पैर गंवा चुके दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम पैर (जयपुर फुट), हाथ गंवा चुके व्यक्तियों के लिए कृत्रिम हाथ उपलब्ध कराए जाएंगे। पोलियो प्रभावित भाई-बहनों के लिए कैलिपर्स, बैसाखियां एवं तीन पहिया साइकिल (ट्राइसाइकिल), व्हीलचेयर तथा जरूरतमंदों के लिए इलेक्ट्रॉनिक छड़ी वितरित की जाएगी। बुजुर्ग, दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित व्यक्तियों के लिए छड़ी एवं श्रवण यंत्र भी निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे।  आयोजकों ने जिले के अधिक से अधिक पात्र दिव्यांग भाई-बहनों से निर्धारित तिथियों में आवश्यक दस्तावेजों सहित शिविर स्थल पर उपस्थित होकर लाभ उठाने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE