गरोठ/कोटड़ा बुजुर्ग। आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) टीम की डॉ. श्वेता एवं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रघुवीर सिंह सहित आयुष्मान आरोग्य मंदिर कोटड़ा बुजुर्ग की टीम द्वारा सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया।
इस दौरान सभी बच्चों की हीमोग्लोबिन जांच की गई। जिन विद्यार्थियों में हीमोग्लोबिन का स्तर कम पाया गया, उन्हें आयरन फोलिक एसिड की गोलियां वितरित की गईं तथा नियमित सेवन के लिए आवश्यक परामर्श दिया गया।
टीम द्वारा बच्चों को संतुलित आहार एवं पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई, ताकि एनीमिया की समस्या से बचाव किया जा सके। विद्यालय स्टाफ ने इस पहल की सराहना की।