रतलाम। जिले की महिला थाने की प्रभारी रेखा चोधरी ने बाछडा समूदाय के लोगों के साथ गत दिनों बैठक आयोजित कर समाज के बच्चों की पढ़ाई के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं से जानना चाहा कि आपके बच्चे पढाई के लिए कहाँ जाते हैं और कहाँ तक शिक्षा प्राप्त करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि इस समूदाय को शासन से क्या सहायता मिलती है। सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं। इस पर समाज के लोगों ने कहा कि शासन-प्रशासन से हमें किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। हम हमारे बच्चों को अच्छी शिक्षा के लिए निजी स्कूलों में पढ़ने के लिए भेज रहे हैं। इन बच्चों को शासन की योजना अनुसार कोचिंग क्लासेज मिले तो वहां भी अच्छी शिक्षा के साथ कंपीटिशन एक्जाम की तैयारी कर सकते हैं और शासकीय नोकरियो में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस समुदाय के लोगों द्वारा बताया गया कि बाछडा समूदाय के लोगों के लिए शासन ने जबाली योजना लागू कर रखी है लेकिन इस योजना का लाभ किसी को भी नही मिल रहा है। इस योजना को सिर्फ कागजों में चला रखा है। इस समुदाय के लिए कई एनजीओ फर्जी तरीके से काम कर रहे हैं। कुछ लोगों के साथ बैठक कर झुठी जानकारी शासन को भेजते हैं। महिला थाना प्रभारी ने समाज की नाबालिग बच्चियों को स्कूल भेजने की जानकारी ली और समझाईस दी गई। आंगनवाड़ी, शासकीय स्कूल के बारे में जानकारी ली। इस समुदाय के रतलाम जिले में स्थित गांवों में पहुंचकर लोगों के साथ बैठक करने की बात कही। इस बैठक में राकेश चोहान, पिकी चोहान, अरविंद चोहान, मनिष सुनावा, सोमवार बाई, रवि चौहान, गोविंद चोहान, सुमित चोहान, विकास चोहान, विशाल चोहान, हर्ष चोहान, अजय चोहान आदि उपस्थित थे।