BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 11, 2026, 6:08 pm
KHABAR : विधायक परिहार ने किया सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमि पूजन एवं डोम का लोकार्पण, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत सावन में 148.60 लाख की लागत से बनने वाले सावन से बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमि पूजन एवं 15 लाख रूपए की लागत से निर्मित डोम का लोकार्पण विधायक दिलीपसिंह परिहार द्वारा किया गया। 


इस अवसर पर विधायक दिलीपसिंह परिहार ने कहा कि पहले बालाजी मंदिर तक जाने में ग्रामीणों को कीचड से गुजरना पडता था, लेकिन सडक बन जाने के बाद उन्हें आवागमन में आसानी होगी। मध्यम एवं गरीब तबके को ध्यान में रखते हुए विधानसभा क्षेत्र की सभी 68 पंचायतों में सामुदायिक डोम के लिए 15-15 लाख रूपए की राशि आवंटित की गई है, जिससे समाज के अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति पर भी जन्मदिन, विवाह एवं मौसर आदि कार्यक्रमों को करने के लिए आर्थिक बोझ न उठाना पडे। गांवों में विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। मां भादवा की कृपा से भादवामाता लोक का निर्माण हो रहा है। भादवामाता में 20 बेड का अस्पताल और फिजियोथैरेपी सेन्टर बन रहा है। मां बीसभुजा की कृपा से सावन में भी अस्पताल का भवन बन रहा है। गांव गांव में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। किसान भाई खेती के साथ साथ गौपालन, भैंसपालन एवं बकरीपालन भी करें। प्रदेश सरकार दूध उत्पादन में मध्यप्रदेश को नं.1 बनाना चाहती है। इसके लिए डॉ.भीमराव अम्बेडकर योजना के तहत  पशुपालकों को 20 प्रतिशत की सब्सिडी दे रही है। देश में कृशि लाभ का धंधा बने, किसानों की आय दोगुना हो इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कृशि मंत्री शिवराजसिंह चौहान लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार गांव गांव में विकास कार्यों की गंगा बहा रही है। 


पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उनके किए कार्यों को याद करते हुए श्री परिहार ने कहा कि पं.दीनदयाल उपाध्याय ने एकात्म और मानववाद पर जोर दिया था, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और डॉ.मोहन यादव सबका साथ सबका विकास के साथ भारत को आत्मनिर्भर बनाते हुए पुनः विश्वगुरू बनाने के कार्य में लगे हैं। जी राम जी योजना के माध्यम से अब गांव के विकास की योजना गांव के पंच और सरपंच मिलकर बनाएंगे। इस योजना में अब 125 दिन की मजदूरी दी जाएगी। अगर कोई बेरोजगार रहेगा तो उसे बेरोजगारी भत्ता भी दिया जाएगा। गांधीसागर का पानी नीमच जिले के प्रत्येक गांवों में लाने की योजना मंजूर हो गई है। खेत सडक योजना भी शीघ्र प्रारंभ होगी। गांवों में कुटीर उद्योग स्थापना के लिए सरकार 40 प्रतिशत सब्सिडी दे रही है।

 
इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष शारदाबाई मदनलाल धनगर, भाजपा जिला महामंत्री धनसिंह कैथवास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुनसिंह सिसोदिया, निलेश पाटीदार, मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा, महामंत्री महेश गुर्जर, जनपद सदस्य रतन मालावत, सरपंच जितेंद्र माली, लाला सेन, पूर्व सरपंच मानसिंह गुर्जर, सरपंच देवकिशन शर्मा, दिलीप पुरोहित, नवलकृष्ण सुरावत एवं बड़ी संख्या में ग्राम पंचायत सावन के ग्रामवासी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE