नीमच। आयुष विभाग अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर, जमुनिया कलां में औषधालय परिसर में बुधवार को निरूशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में कुल 72 लाभार्थियों का पंजीयन कर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। मरीजों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श एवं उपचार प्रदान किया गया। साथ ही मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी जानकारी, पोषण परामर्श दिया गया तथा आवश्यक आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण भी किया गया।
शिविर में डॉ. विमला पाटीदार, सामुदायिक चिकित्सा अधिकारी भावना बैरागी एवं श्वेता जोशी ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के शिविरों से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निःशुल्क एवं सहज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो रही हैं।