नीमच। आयुष विभाग द्वारा अरनिया माली में बुधवार को निःशुल्क आयुर्वेद निदान एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, कब्ज (विबंध), श्वास, कास, प्रतिश्याय, रक्त अल्पता, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न बीमारियों की जांच कर मरीजों को निरूशुल्क औषधियां वितरित की गईं। साथ ही छात्रों को स्वच्छता एवं पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।
शिविर में 35 छात्रों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदनलाल पाटीदार ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं। इस अवसर पर शिक्षक दीपक शर्मा, अतहर हुसैन, पूरनलाल शर्मा एवं डॉ. सीमा पाटीदार भी उपस्थित रहे।