खरगोन। जिले की कसरावद तहसील के बलकवाड़ा थाना ककी चौकी खलटाका पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए संजय पिता धनसिंह अनारे निवासी देवला थाना मनावर हाल मुकाम ग्राम पानवा को सटक नदी ग्राम पानवा मे अवैध शराब की भट्टी संचालित करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीस लीटर अवैध शराब जप्त कर मौके से दो सो पचास लीटर, महुआ लहान को मौके पर नष्ट किया वही एवं अवैध शराब बनाने वाली भट्टी को भी नष्ट कर शराब बनाने वाले संसाधनों को विधिवत प्राप्त कर आरोपी की विरुद्ध चौकी पर अपराध पंजीबद्ध किया। उक्त कार्यवाही एसडीओपी श्वेता शुक्ला के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी सागर चौहान के नेतृत्व में चौकी प्रभारी मिथुन चौहान, सहायक उपनिरीक्षक आशीष सोमवंशी, प्रधान आरक्षक अखिलेश भूरिया, आरक्षक सुमित भदौरिया के द्वारा कि गई।