BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए 14 जून को होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कृषि-उद्यानिकी में चमका नीमच, प्रदेशभर.. <<     KHABAR : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : डूबने से हुई मौतों पर प्रशासन का संबल, दो.. <<     REPORT : अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, चार मामलों.. <<     BIG REPORT : ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, जब.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर.. <<     KHABAR : मंगोलिया से बुद्ध के शिष्यों के पवित्र.. <<     KHABAR : भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ सशक्तिकरण.. <<     VIDEO NEWS: मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त पर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी में गुर्जर समाज का प्रदर्शन,.. <<     BIG NEWS : नाकाबंदी तोड़कर भाग रहा था तस्कर, खाकी ने.. <<     KHABAR : मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2026, 10:59 am
KHABAR : आबकारी विभाग की छापामार कार्रवाई, खनियाधाना क्षेत्र में 27 लाख की अवैध शराब जब्त, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना में अवैध शराब कारोबारियों पर आबकारी विभाग ने बुधवार तड़के ऐसी करारी चोट की कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खनियाधाना के पास स्थित सिलपुरा कंजर डेरा पर दी गई सुनियोजित दबिश में विभाग ने लगभग 27 लाख रुपये से अधिक कीमत की अवैध मदिरा सामग्री नष्ट और जब्त कर अवैध धंधेबाजों की कमर तोड़ दी।यह बड़ी कार्रवाई कलेक्टर रविंद्र चौधरी एवं उपायुक्त आबकारी संभागीय उड़नदस्ता ग्वालियर संदीप शर्मा के निर्देशन में अंजाम दी गई। जिला आबकारी अधिकारी शुभम दांगोड़े के नेतृत्व में गठित टीम ने वृत्त पिछोर प्रभारी लोकेश बेवारिया की अगुवाई में इलाके के कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। जैसे ही टीम सिलपुरा कंजर डेरा पहुंची, वहां अवैध शराब बनाने का बड़ा जखीरा मिला। कार्रवाई के दौरान मौके से 27,200 किलोग्राम गुड़ लहान (कच्ची शराब बनाने की सामग्री) बरामद की गई। आबकारी अमले ने विधिवत सैंपल लेकर पूरे लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया, जिससे हजारों लीटर कच्ची शराब बनने से पहले ही रोक दी गई। इसके अलावा 46 लीटर हाथ भट्टी मदिरा भी जब्त की गई। जब्त और नष्ट की गई सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 27,69,200  रुपए बताई जा रही है। आबकारी विभाग ने इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत कुल 10 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE