BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2026, 11:45 am
REPORT : जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव ने किया चंगेरा कृषि उपज मंडी के पास स्थापित लहसुन प्रसंस्‍करण ईकाई का निरीक्षण, हितग्राही से चर्चा कर जानी स्थिति, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्णव ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (PMFME) तहत चंगेरा में स्थापित लहसुन प्रसंस्करण इकाई का निरीक्षण किया गया। यह इकाई पूरबसिंह पिता पुनीत सिंह, निवासी नीमच द्वारा चंगेरा कृषि उपज मंडी के पास स्थापित की गई है।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ वैष्‍णव ने हितग्राही से इकाई की स्थापना लागत, प्राप्त अनुदान, बैंक ऋण तथा संचालन संबंधी जानकारी प्राप्त की। हितग्राही ने बताया, कि इकाई की कुल लागत 34 लाख रुपये है, जिसमें 30 लाख रुपये बैंक ऋण के रूप में तथा 10 लाख रुपये शासन द्वारा अनुदान के रूप में प्रदान किए गए हैं।

योजना का लाभ प्राप्त कर हितग्राही आर्थिक रूप से सुदृढ़ हुआ है तथा नियमित रूप से बैंक ऋण की किश्तों का भुगतान कर रहा है। उक्त इकाई के माध्यम से 7 से 8 स्थानीय महिलाओं को रोजगार भी प्रदान किया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्‍ठ उद्यान अधिकारी संदीप कुमार प्रजापत तथा जिला रिसोर्स पर्सन (PMFME योजना) सुभाष चंद्र शर्मा उपस्थित थे।

उल्‍लैखनीय है, कि प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत जिले में स्थापित इकाइयाँ स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार एवं रोजगार के अवसर सृजित कर रही हैं और किसानों एवं उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE