नीमच। जिला खनिज अधिकारी गजेन्द्र सिंह डाबर ने बताया कि खनिज विभाग की टीम द्वारा अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बुधवार को नयागांव एवं मनासा क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते चार वाहनों को जब्त किया गया है।
जब्त वाहनों को पुलिस थाना मनासा एवं नयागांव की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया है। जब्त किए गए वाहनों में एक रेत डंपर (पंजीयन क्रमांक आरजे-09 जीडी-9806) तथा तीन ट्रैक्टर - न्यू पावर ट्रैक, महिंद्रा 275 एवं महिंद्रा 475 शामिल हैं।
खनिज विभाग द्वारा मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।