मंदसौर। मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मंदसौर जिले में विकासखण्ड स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 12 फरवरी 2026 को प्रातः 11 बजे से सायं 4 बजे तक जनपद पंचायत परिसर, गरोठ में किया जाएगा। यह जानकारी मिशन के जिला परियोजना अधिकारी श्री अनिल मरावी द्वारा दी गई।
रोजगार मेले में नवभारत फर्टिलाइजर्स (इंदौर), मारुति सुजुकी (गुजरात), लाइम कंपनी (अहमदाबाद), एस.आई.एस. इंडिया (नीमच), मुथुट माइक्रो फाइनेंस (बांसवाड़ा, राजस्थान), एलआईसी लाइफ इंश्योरेंस (मंदसौर), गैल इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (गुना), एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस (मंदसौर), सिद्धिविनायक बायो फर्टिलाइजर्स (मंदसौर), अटेला ऑर्गेनिक इंडस्ट्रीज (दलौदा), एलएंडटी फाइनेंस (इंदौर) एवं एस.के.एम.पी. मीडिया टेक्नोलॉजी प्रा. लि. (पिपलिया मंडी) सहित विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी।
इन कंपनियों द्वारा लाइफ मित्र, सेल्स ऑफिसर, फील्ड ऑफिसर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, ट्रेनी, कस्टमर केयर, इंश्योरेंस एजेंट, सिविल सिक्योरिटी गार्ड, कलेक्शन ऑफिसर, वेल्डर, सीएनसी ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फ्रंटलाइन स्टाफ, कलेक्शन स्टाफ सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए 8वीं, 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर योग्यताधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा/रिज्यूमे, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर आएं।
अधिक जानकारी के लिए म.प्र. डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला पंचायत मंदसौर के दूरभाष क्रमांक 07422-292016 पर संपर्क किया जा सकता है।