मंदसौर। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के अंतर्गत चल रही नीमच-रतलाम रेल दोहरीकरण परियोजना के तहत पिपलिया-मंदसौर रेलखंड पर आवश्यक इंजीनियरिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते किमी 287/11-13 पर स्थित समपार फाटक क्रमांक 149 को 12 फरवरी 2026 शाम 5 बजे से 13 फरवरी 2026 सुबह 5 बजे तक सड़क यातायात के लिए अस्थायी रूप से बंद रखा जाएगा।

रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार, दोहरीकरण कार्य को सुरक्षित रूप से संपन्न करने हेतु यह निर्णय लिया गया है। रेलवे प्रशासन ने नागरिकों एवं वाहन चालकों से अपील की है कि उक्त अवधि में वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अस्थायी असुविधा भविष्य में रेल परिचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध बनाने के लिए आवश्यक है। दोहरीकरण परियोजना पूर्ण होने के बाद यात्रियों एवं माल परिवहन दोनों को लाभ मिलेगा।
