BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2026, 1:40 pm
KHABAR : पिपलोदी पंचायत के ग्राम बावड़ीखेड़ा में पीएचई कार्यपालन यंत्री एस आर जांगड़े के मार्गदर्शन में मनाया जल अर्पण दिवस, उपस्थितों को जनप्रतिनिधियों ने जल संरक्षण, संवर्धन, स्वच्छता के लिए किया जागरूक, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जलशक्ति मंत्रालय के निर्देशों के परिपालन में रतलाम जिले की पिपलोदी पंचायत के ग्राम बावड़ीखेड़ा में 11 फरवरी को पीएचई कार्यपालन यंत्री एस आर जांगड़े के मार्गदर्शन में “जल अर्पण दिवस“ गर्व का पर्व हर पल नल जल कार्यक्रम का आयोजन जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में किया गया।

सरपंच ईश्वर लाल वसुनिया द्वारा माताजी मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। ग्राम की महिलाओं ने अपने घरों के आगे साफ सफाई कर नल कनेक्शनों की पुष्प हार व स्वस्तिक बनाकर पूजा अर्चना की और टंकी परिसर से गांव में कलश यात्रा निकाली गई । यात्रा में महिलाएं और बालिकाओं ने जल से जुड़े भजन एवं गीत गाए, बच्चों ने जागरूकता हेतु जल बचाने के नारो के साथ रैली निकाली। साथ ही क्रियान्वित नल जल योजना का उचित संचालन, पेयजल स्रोत, ट्यूब वेल, संपवेल नल का रखरखाव, पेयजल को सुरक्षित रखने एवं पेयजल स्रोतों को साफ स्वच्छ बनाए रखने हेतु ग्रामीण जनों द्वारा शपथ के माध्यम से संकल्प लिया गया।

विकासखंड रतलाम के सहायक यंत्री डीसी कथिरिया व जिला जल सलाहकार आनंद व्यास ने ग्रामीणों को जल अर्पण कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत सचिव जगदीश बैरागी, सहायक सचिव कृष्णा पाटीदार, नंदराम डोडियार, संजय जैन, विकासखंड समन्वयक बबन बेनल, ममता डोडियार, सज्जन बाई डोडियार, अंगूरबाला ग्रेवाल ,नल चालक मायाराम डोडियार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन आनंद व्यास ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE