सनावद। नगर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अवैध शराब के खिलाफ सनावद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में सनावद थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक मोटरसाइकिल पर पिपलिया से सनावद की ओर विक्रय के लिए कच्ची शराब लाई जा रही है टीआई धर्मेंद्र यादव द्वारा पुलिस टीम बनाकर अवैध शराब का परिवहन करने वाले आरोपी को पकड़ा जिसके पास से लगभग 60 लीटर अवैध कच्ची शराब व एक साइन गाड़ी पुलिस ने जप्त की है। पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है थाना प्रभारी धर्मेंद्र यादव ने बताया है कि पकड़े गए आरोपों का नाम जितेंद्र पिता फट्टू मकवाना निवासी पिपलिया है जिस पर पूर्व में भी कई प्रकार के अपराधिक प्रकरण दर्ज है।