BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2026, 3:09 pm
KHABAR : रतलाम में तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन का रहेगा स्टॉपेज, बांद्रा टर्मिनस से वीरांगना लक्ष्मीबाई, सूबेदारगंज व असारवा-आगरा कैंट के बीच चलेगी, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं होली त्योहार को देखते हुए तीन जोड़ी होली स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहा है। यह ट्रेनें बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बांद्रा टर्मिनस- सूबेदारगंज तथा असारवा-आगरा कैंट के बीच स्पेशल किराये के साथ चलेगी। इन ट्रेनों की शुरूआत मार्च माह के पहले सप्ताह से होगी।


बांद्रा टर्मिनस-लक्ष्मीबाई झांसी सुपरफास्ट
ट्रेन संख्या 02200 बांद्रा टर्मिनस-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल प्रत्येक शनिवार को बांद्रा टर्मिनस से 5.10 बजे चलेगी। यह ट्रेन 07 मार्च से 28 मार्च, 2026 तक चलेगी। रतलाम मंडल के दाहोद (12.43/12.45), रतलाम (14.30/14.40), नागदा (15.43/15.45), उज्जैन (16.55/17.10) एवं मक्सी (18.00/18.02), होते हुए अगले दिन 5 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी पहुंचेगी।


ट्रेन संख्या 02199 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल प्रत्येक गुरुवार को वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से 16.50 बजे प्रस्थान करेगी। रतलाम मंडल के मक्सी (03.05/03.07), उज्जैन (03.50/04.00), नागदा (05.08/05.10), रतलाम (06.05/06.15), एवं दाहोद (07.39/07.41), होते हुए अगले दिन 16.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 5 मार्च से 26 मार्च 26 तक चलेगी।


इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, उज्जैन, मक्सी, ब्यावरा राजगढ़, चाचुरा बिनागंज, रूठियाई, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, डबरा एवं दतिया स्टेशनों पर स्टॉपेज रहेगा।


इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर (इकोनॉमी), स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।


बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट विकली स्पेशल
ट्रेन संख्या 04126 बांद्रा टर्मिनस-सूबेदारगंज सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को बांद्रा टर्मिनस से 11.15 बजे चलेगी। रतलाम (21.25/21.30), होते हुए अगले दिन 17 बजे सूबेदारगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 03 मार्च से 31 मार्च 26 तक चलेगी।

ट्रेन संख्या 04125 सूबेदारगंज-बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल प्रत्येक सोमवार को सूबेदारगंज से 5.20 बजे चलेगी। रतलाम (21.45/21.55), होते हुए अगले दिन 9.30 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 मार्च से 30 मार्च 26 तक चलेगी।


यहां रहेगा स्टॉपेज
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बोरीवली, वापी, सूरत, वडोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, रूपबास, फतेहपुर सीकरी, आगरा ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी एवं फतेहपुर स्टेशनों पर रुकेगी।


इस ट्रेन में एसी 3 टियर, एसी 3 टियर (इकोनॉमी), स्लीप क्लास एवं जनरल सेकंड कोच होंगे।


असारवा-आगरा कैंट स्पेशल (सप्ताह में 5 दिन)
ट्रेन संख्या 01920 असारवा-आगरा कैंट स्पेशल मंगलवार एवं बुधवार को छोड़कर प्रतिदिन असारवा से 14.50 बजे चलेगी। रतलाम मंडल के चंदेरिया (22.40/22.45), होते हुए अगले दिन 07.45 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। यह ट्रेन 2 मार्च से 30 मार्च 26 तक चलेगी।


ट्रेन संख्या 01919 आगरा कैंट-असारवा स्पेशल सोमवार एवं मंगलवार को छोड़कर प्रतिदिन आगरा कैंट से 18.10 बजे चलेगी। रतलाम मंडल के चंदेरिया (03.15/03.20) होते हुए अगले दिन 11.10 बजे असारवा पहुंचेगी। यह ट्रेन 1 मार्च से 29 मार्च 26 तक चलेगी।


इन स्टेशनों पर रहेगा स्टॉपेज
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में हिम्मत नगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, सेमारी, जावर, उदयपुर सिटी, राणा प्रताप नगर, मावली जं., चंदेरिया, मांडलगढ़, बूंदी, केशोराय पाटन, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, रूपबास एवं फतेहपुर सीकरी स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास एवं जनरल सेकंड क्लास कोच होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE