खरगोन। ट्रेड यूनियन के बैनर तले देशव्यापी हड़ताल का असर शहर में भी रहा। निजीकरण, विनिवेश और श्रम विरोधी नीतियों का बीमा, बैंक, एलआईसी, एमआर, बीएसएनएल कर्मचारियों ने जोरदार विरोध किया। राधावल्लभ मार्केट में नारेबाजी की। हड़ताल के प्रमुख मुद्दे एलआईसी एवं सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियों में विनिवेश की नीति तत्काल बंद की जाए।
बीमा क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति से सार्वजनिक बीमा संस्थानों के अस्तित्व पर खतरा उत्पन्न हो रहा है। स्थायी नियुक्तियों पर रोक और बड़े पैमाने पर आउटसोर्सिंग से सेवाओं की गुणवत्ता और कर्मचारियों की सुरक्षा प्रभावित हो रही है। भीषण स्टाफ की कमी के बावजूद नई भर्तियाँ नहीं की जा रही हैं, जिससे कर्मचारियों पर अत्यधिक कार्यभार बढ़ रहा है। कमजोर करने की कोशिशें बंद की जाएँ। श्रम कानूनों में किए जा रहे कर्मचारी विरोधी संशोधनों को वापस लिया जाए। संघों का कहना है कि सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनियाँ देश की सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा की रीढ़ हैं। कर्मचारी सरकार से मांग करते हैं कि वह इन जनविरोधी नीतियों पर पुनर्विचार करे।