चित्तौड़गढ़। केन्द्रीय श्रमिक संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर गुरूवार 12 फरवरी को राजस्थान आशा सहयोगिनी यूनियन, चित्तौड़गढ़ के तत्वावधान में आशा सहयोगिनियों ने मानव श्रृंखला बना कर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों का ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को सौंपा।
अध्यक्ष चंदा सुखवाल व महामंत्री राधा जोशी ने बताया कि पिछले काफी समय से आशा वर्कर निरन्तर सरकार का काम करते आ रही है किन्तु अब शोषित हो रही है जिससे समस्त आशा वर्कर में रोष व्याप्त है। आशा वर्करों का पिछले चार माह से मानदेय बकाया है। कोई भी सरकारी कार्यक्रम हो तो आशा कर्मियों की ड्यूटी लगा दी जाती है जिसका कोई इंसेन्टिव नहीं दिया जाता है। पिछले कईं वर्षों से सरकार द्वारा मानदेय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। पहले तो केन्द्र सरकार और अब राज्य सरकार के बजट घोषणा में भी आशावर्कर को कोई राहत नहीं दी गई जिससे आशा कर्मियों में काफी निराशा रही। अपनी पूर्व की ही विभिन्न मांगों को लेकर आशावर्करों ने मानव श्रृंखला बनाई और विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान कमलेश पाराशर, तब्बसुम खान, लक्ष्मी सालवी, परवीन बानू, मंजू जैन, प्रेम जैन, सुमन जैन, रीना व्यास, मंजु जाट, कृष्णा प्रजापत, रेखा सालवी, नसीम बानु, सीमा सेन, राजश्री, ममता सोनी, कमला कंवर, सुशीला गर्ग के साथ ही सीटू के महामंत्री आरके सिंह, जिलाउपाध्यक्ष रतनलाल शर्मा, हनीफ मोहम्मद मंसूरी, डॉ. ओपी भण्डारी प्रगतिशील महिला फेडरेशन जिलाध्यक्ष राधा भंडारी, राजमल शर्मा, नागेश तेली, भंवरलाल शर्मा, प्रभातकुमार सिन्हा, कालुराम सुथार, राजविका जिलाध्यक्ष कैलाश कंवर, जमना कुमावत सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।