BREAKING NEWS
KHABAR : पाली हाउस में पान की खेती से बदली अनिल की.. <<     मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया! बोले- 60.. <<     KHABAR : सांगा खेड़ा माताजी में गुर्जर समाज की.. <<     BIG NEWS : रॉन्ग साइड बाइक ने परिवार को मारी टक्कर, 2.. <<     नीमच में CM मोहन यादव का भव्य स्वागत! महिला.. <<     NEWS : श्रमण संघ चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष बने राजेश.. <<     NEWS : पाबूजी राठौड़ जन्मोत्सव पर निकली विशाल.. <<     KHABAR : रघुनाथगढ़ स्कूल में मेरे सपनों का भारत पर.. <<     BIG NEWS : सीएम डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा, विशेष.. <<     KHABAR : मुरैना में कांग्रेस पर गरजे सिंधिया, बोले-.. <<     KHABAR : रेल लाइन के लिए 56 घरों से अतिक्रमण हटाना.. <<     KHABAR : कृषि उपज मंडी में कपास के कम दामों पर भड़के.. <<     KHABAR : माता-पिता की अनदेखी पर आयोग अध्यक्ष.. <<     KHABAR : श्रीचंद्र भगवान का 532वां प्राकट्य दिवस.. <<     BIG REPORT : नीमच में खेल मैदान को लेकर फिर बढ़ी हलचल,.. <<     KHABAR : दादा धूनी दरबार में डेढ़ किलो सोना दान, 51.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2026, 4:23 pm
KHABAR : जैन सोशल ग्रुप उड़ान नीमच का रीजन स्तर पर गौरव, 10 माह में 5 अवार्ड, फिर हुआ अवार्ड के लिए चयन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जैन सोशल ग्रुप (जेएसजी) उड़ान नीमच को मध्यप्रदेश रीजन में एक बार फिर बड़ी उपलब्धि मिली है। जेएसजी आईएफ एम.पी. रीजन द्वारा नवसृजन के अंतर्गत संचालित मासिक सेवा गतिविधियों के लिए उड़ान ग्रुप नीमच (407) को दस माह की अवधि में रीजन स्तर पर निर्णायक मंडल द्वारा पांच बार अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। इनमें से तीन बार प्रथम पुरस्कार, एक बार तृतीय पुरस्कार तथा एक बार सांत्वना पुरस्कार के लिए ग्रुप का चयन हुआ है।

ग्रुप के मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी ने बताया कि नवसृजन के तहत मानव सेवा, जीव दया, संस्कार शिविर, वृक्षारोपण, साइबर अपराध से बचाव जैसी विविध सामाजिक एवं जनहितकारी गतिविधियों का नियमित और प्रभावी आयोजन किया गया। इन्हीं निरंतर सेवाकार्यों के आधार पर ग्रुप को यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

ऊर्जावान अध्यक्ष डॉ. एम.एल. जैन के नेतृत्व में ग्रुप के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने प्रत्येक माह योजनाबद्ध तरीके से एक से अधिक सेवा गतिविधियों का आयोजन कर नीमच जोन, एम.पी. रीजन तथा इंटरनेशनल फेडरेशन स्तर पर उड़ान ग्रुप नीमच का नाम रोशन किया है।

ग्रुप के प्रत्येक सदस्य के सहयोग, समर्पण और सक्रिय सहभागिता के कारण ही यह सफलता संभव हो सकी। उड़ान ग्रुप द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की नीमच, नीमच जोन, रीजन एवं फेडरेशन स्तर पर व्यापक सराहना हो रही है। यह सम्मान न केवल जैन सोशल ग्रुप उड़ान नीमच, बल्कि नीमच जोन और पूरे नीमच जिले के लिए गर्व की बात है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE