BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2026, 4:47 pm
REPORT : कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने ली राजस्‍व अधिकारियों की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, बोले- सभी तहसीलदार टोटल स्‍टेशन मशीन से समक्ष में सीमांकन करवाकर प्रकरण निराकृत करें, एक माह में तीन-तीन हजार फार्मर रजिस्‍ट्री करवाएं, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी राजस्‍व अधिकारी टोटल स्‍टेशन मशीन से अपने समक्ष सीमांकन का कार्य करवाकर, सीमांकन के सभी प्रकरणों का निराकरण सुनिश्चित करें। साथ ही फार्मर रजिस्‍ट्री का कार्य सर्वाेच्‍च प्राथमिकता से करवाकर एक माह में सभी तहसीलदार तीन-तीन हजार किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री करवाएं। प्रत्‍येक पटवारी कम से कम 100 किसानों की फार्मर रजिस्‍ट्री करें। 

यह निर्देश कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा ने गुरूवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में जिले के सभी राजस्‍व अधिकारियों की बैठक में राजस्‍व विभाग की विभागीय समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में एडीएम बी.एस.कलेश, तीनो एसडीएम, डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं सभी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने राजस्‍व विभाग से संबंधित सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों का तत्‍परतापूर्वक निराकरण करवाकर रैंक सुधारने के निर्देश सभी तहसीलदार को दिए। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सभी तहसीलदार सीएम हेल्‍पलाईन में ए ग्रेड हांसिल करें। उन्‍होने नक्‍शाविहिन गांवों के नक्‍शा निर्माण की प्रगति की समीक्षा में नक्‍शा निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।

कलेक्‍टर ने सभी तहसीलदारों को निर्देशित किया, कि वे अपने क्षेत्र का स्‍वयं भ्रमण कर नये डायवर्सन प्रकरण दर्ज करें और डायवर्सन मद में राजस्‍व वसूली को प्राथमिकता से बढाए। आर.ओ.आर.ई.केवायसी कार्य की तहसीलवार प्रगति की समीक्षा के दौरान कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि सभी तहसीलदार एक माह में तीन-तीन हजार आर.ओ.आर. ईकेवायसी का कार्य पूर्ण करवाएं। साथ ही सभीपटवारी न्‍यूनतम 100-100 आर.ओ.आर. ईकेवायसी करवाएं। उक्‍त लक्ष्‍य पूर्ण नहीं करने वाले पटवारियों, अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश भी कलेक्‍टर द्वारा दिए गए।

बैठक में नक्‍शा तरमीम, शासकीय सर्वे नम्‍बरों का नक्‍शा तरमीम बंटाकन, भू-राजस्‍व मदों में वसूली की प्रगति, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों के निराकरण, आर.सी.एस.एम.में दर्ज प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की गई। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE