BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2026, 4:55 pm
KHABAR : सड़क पर ढोल बजाकर सड़क पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ता, रायसेन में नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन, वाहनों के आने-जाने में हुई परेशानी, पढे़ खबर 

Share On:-

रायसेन। गुरुवार दोपहर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता नारेबाजी करते और ढोल बजाते हुए नगर पालिका कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सड़क पर बैठकर विरोध जताया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।


प्रदर्शन नगर पालिका द्वारा टैक्स बकाएदारों के खिलाफ अपनाई जा रही कार्यप्रणाली के विरोध में किया गया। नगर पालिका कथित तौर पर शहर के 450 टैक्स बकाएदारों को ढोल बजाकर नोटिस चस्पा कर रही है। इसके जवाब में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने 10 ढोल बजाकर अपना विरोध दर्ज कराया।


ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने आरोप लगाया कि नगर पालिका एक ओर सड़क से सब्जी विक्रेताओं को हटाकर अतिक्रमण मुक्त शहर बनाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर वह खुद अतिक्रमण कर रही है। कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि व्यापारियों के प्रति भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका सीएमओ सुरेखा जाटव को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस मौके पर कांग्रेस प्रवक्ता जावेद अहमद, कांग्रेस नेता हकीम उद्दीन, वार्ड 6 से कांग्रेस पार्षद प्रभात चावला, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE