BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2026, 5:00 pm
KHABAR : संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत जावद में कल लगेगा दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविर, जिले में 9 स्‍थानों पर होगा आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के निर्देशानुसार प्रदेश एवं जिले में संकल्‍प से समाधान आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में इस अभियान के तहत आज 13 फरवरी से 6 मार्च तक जिले में 9 स्‍थानों पर दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, जनजातिय कार्य, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, आयुष, लोक स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण विभागों के संयुक्‍त तत्‍वावधान में आयोजित इन शिविरों में दिव्‍यांगजनों की शीघ्र पहचान कर, उनके तत्‍काल दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। शा.चिकित्‍सालय जावद में आज 13 फरवरी को जनपद क्षेत्र जावद, नगर परिषद जावद, सरवानिया महाराज, अठाना एवं नयागाव के लिए दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किया जा रहा है।

संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत 16 फरवरी को जनपद क्षेत्र नीमच के लिए रेडक्रास भवन नीमच में, 18 फरवरी को शा.चिकित्‍सालय रतनगढ,  20 फरवरी को शा.चिकित्‍सालय सिंगोली, 23 फरवरी को रेडक्रास भवन नीमच, 25 फरवरी को शा.चिकित्‍सालय जीरन, 27 फरवरी को शा.चिकित्‍सालय रामपुरा, 5 मार्च को शा.चिकित्‍सालय कुकडेश्‍वर एवं 6 मार्च को शा.चिकित्‍सालय मनासा में दिव्‍यंगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किए जा रहे है। यह शिविर प्रातरू 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित होंगे। शिविर के सफल आयोजन के लिए संबंधित जनपद सीईओ एवं सीएमओ क्रमशः नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्‍त किए गए है।

उप संचालक सामाजिक न्‍याय पराग जैन ने अधिकाधिक ऐसे दिव्‍यांगजन जिनका अभी तक दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र नहीं बना है, वे शिविर में उपस्थित होकर अपना दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र बनवा सकते है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE