BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2026, 5:05 pm
KHABAR : जिला प्रशासन की संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत पिंक ड्रायविंग लायसेंस के साथ ही हेलमेट उपलब्‍ध कराने की अभिनव पहल, विधायक एवं कलेक्‍टर द्वारा ने किया 100 बालिकाओं को ड्रायविंग लायसेंस एवं हेलमेट का वितरण, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला प्रशासन नीमच द्वारा कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में महिला एवं बा‍ल विकास विभाग, परिवहन विभाग के संयुक्‍त तत्‍वावधान में संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत छात्राओं, महिलाओं को निःशुल्‍क ड्रायविंग लायसेंस जारी करने और उन्‍हें निःशुल्‍क हेलमेट प्रदान करने की अभिनव पहल प्रारंभ की गई है। इसके तहत ड्रायविंग लायसेंस के लिए 260 महिलाओं ने अपना निःशुल्‍क पंजीयन करवाया है। विधायक दिलीप सिह परिहार एवं कलेक्‍टर हिमांशु चंद्रा की उपस्थिति में गुरूवार को जिला पंचायत नीमच में आयोजित विशेष शिविर में विधायक परिहार एवं कलेक्‍टर चंद्रा ने 100 बालिकाओं एवं महिलाओं को नवीन ड्रायविंग लायसेंस की प्रति के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से निःशुल्‍क हेलमेट भी वितरित किए।

संकल्‍प से समाधान अभियान के तहत निःशुल्‍क हेलमेट एवं ड्रायविंग लायसेंस पाकर बालिकाएं काफी खुश नजर आ रही थी। शिविर में लाभांवित वैदिका ने कहा, कि जिला प्रशासन ने लायसेंस के साथ ही उन्‍हें हेलमेट प्रदान कर बेटियों की सुविधा के साथ ही सुरक्षा का भी विशेष ध्‍यान रखा है।

विधायक परिहार ने अपने उदबोधन में दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की भी बालिकाओं को समझाईश दी। उन्‍होने कहा, कि बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। बेटियों की सुरक्षा का दायित्‍व भी सरकार निभा रही है।

कलेक्‍टर चंद्रा ने वाहन का सकारात्‍मक उपयोग पढ़ाई के कार्य में करने पर जोर देते हुए कहा, कि लायसेंस प्राप्‍त होने के बावजूद वाहन का उपयोग अपनी सुरक्षा को ध्‍यान में रखते हुए करें। हेलमेट का उपयोग अवश्‍य करें और अन्‍य लोगो को भी इसके लिए प्रेरित करें।

जिला कार्यक्रम अधिकारी अंकिता पंड्या ने कहा, कि 260 बालिकाओं, महिलाओं द्वारा पिंक ड्रायविंग लायसेंस के लिए पंजीयन करवाया है। इसमें से नीमच में 100 बालिकाओं को हेलमेट एवं लायसेंस प्रदान किये जा रहे है। अगले चरण में जावद व मनासा में भी पिंक ड्रायविंग लायसेंस एवं हेलमेट वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाएगें। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ अमन वैष्‍णव, एसडीएम संजीव साहू, सहायक संचालक वैभव बैरागी, सीडीपीओ इरफान अंसारी सहित अन्‍य अधिकारी एवं बालिकाएं तथा महिलाएं उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE