BREAKING NEWS
NEWS : चित्तौड़गढ़ जेल वायरल वीडियो केस में बड़ा.. <<     NEWS : मित्रता दिवस पर लायंस क्लब ने बढ़ाया दोस्ती.. <<     KHABAR : मित्रता दिवस के उपलक्ष पर इनरव्हील क्लब.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : क्षेत्र में विकास कार्यों को मिल रही गति,.. <<     REPORT : सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में 31.01 करोड़ की विकास परियोजनाओं.. <<     NEWS : बजट घोषणा 2026-27 चित्तौड़गढ़ जिले में 48.16 करोड़.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : वार्ड 9 से 17 के लिए गुरुवार को लगेंगे.. <<     BIG NEWS : नशामुक्त शैक्षणिक वातावरण के लिए.. <<     KHABAR : ग्रामीण बोले- मजदूरी करें या बच्चों को.. <<     KHABAR : 7 अगस्त से प्रस्तावित बस हड़ताल टली, सरकार.. <<     REPORT : नीमच में आजादी के जश्न की भव्य तैयारी,.. <<     KHABAR : मनासा में बाल सुरक्षा अभियान, 500 छात्राओं.. <<     BIG NEWS : मैदान बचाओ आंदोलन ने पकड़ा जोर, नीमच में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 12, 2026, 5:06 pm
BIG NEWS : किन्नर समाज में गद्दी को लेकर विवाद, राजस्थान के महंत किन्नर अखाड़ा की धैर्यराज नंद गिरी की एंट्री, काजल ठाकुर का किया समर्थन, ऋषि अजय दास पर लगाए गंभीर आरोप, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में किन्नर समाज के भीतर गद्दी को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले में राजस्थान से श्री महंत किन्नर अखाड़ा की धैर्यराज नंद गिरी की एंट्री हुई है। उन्होंने किन्नर अखाड़ा संस्थापक ऋषि अजय दास पर किन्नरों के शोषण और ब्लैकमेलिंग जैसे गंभीर आरोप लगाए है।


धैर्यराज नंद गिरी ने अजय दास पर हमला बोला है। कहां- भोपाल के किन्नरों ने मुझे बताया है, मेरे पास उसके सबूत और कॉल रिकॉर्डिंग भी है। अजय दासको शर्म आना चाहिए। सनातनी को बदनाम मत कर। किन्नर काजल ठाकुर और मुस्कान मिर्जा हमने तुमसे हमेशा प्यार और इज्जत की। अजय दास तुम्हारे बीच में बैठकर इंदौर शहर को आतंकवादियों का अड्डा बता रहा है। देश के किन्नरों के साथ में जल्द भोपाल में उतरूंगी। किन्नरों के साथ बैठकर किन्नरों को आतंकवादी बता रहा है। चंद पैसों के लिए किन्नर समाज को मौत के मुंह में ढकेलना चाह रहे हो। अजय दास अय्याश है, कल यह बोलकर चले जाएगा, तुम्हें किन्नरों का दर्द नहीं आ रहा है।


देश की सुरक्षा के लिए अजय दास त्यागी खतरा
किन्नर का दुःख समझ नहीं आ रहा। किन्नरों का पैसा कितना समाज में रहता है। अजय दास जैसी लोगों की काली नजर उस पर पड़ गई है। किन्नरों को ब्लैकमेलिंग करके उनसे पैसा लिया जा रहा है। उज्जैन के चंद्रावती में मुस्लिम युवक को कपड़े पहनकर किन्नर अखाड़े की रसीद देकर गांव गांव करोड रुपए की कमाई की। उन किन्नरों के आधार कार्ड भी मेरे पास मौजूद है वो लड़के थे। उनके माता-पिता के नाम दिल्ली और हरियाणा के थे। सभी समाज के किन्नर स्वतंत्र हैं। केंद्रीय एजेंसी से मेरी मांग है अजय दास त्यागी की जांच की जाए। देश की सुरक्षा के लिए अजय दास त्यागी बहुत बड़ा खतरा है। ऋषि अजय दास उल्टा सीधे काम करवाता है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE